Saran News: चॉकलेट की चाहत बनी काल, एक साथ 3 मासूमों की गयी जान
दो बहन और एक भाई की दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल
छपरा। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के लंगरपुर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। चॉकलेट खरीदने जा रहे तीन मासूम बच्चों की माही नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों बच्चे लंगरपुर गांव से चचरी पुल के रास्ते जादवपुर की ओर चॉकलेट खरीदने जा रहे थे।
इसी दौरान मही नदी के अस्थायी पुल (चचरी) को पार करते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया और एक के बाद एक नदी में गिरते चले गए। बच्चों को बचाने की कोशिश में ग्रामीण आनंद ख़ाँ ने नदी में छलांग भी लगाई और काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृत बच्चों की पहचान
- सायरा बानो (12 वर्ष) – पिता: नसीब अंसारी
- साबू खातून (14 वर्ष) – पिता: नसीब अंसारी
- नूर आलम (12 वर्ष) – पिता: मंसूर आलम
परिजनों का हाल बेहाल
एक ही परिवार से दो बच्चों की मौत ने नसीब अंसारी और उनकी पत्नी को पूरी तरह तोड़ दिया है। वहीं, नूर आलम की मौत से मंसूर आलम का परिवार भी गहरे सदमे में है। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इन परिवारों में मातम पसरा है, मांओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों का आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बगल में मही नदी पर पुल का निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा है। यदि वहां डायवर्सन (वैकल्पिक मार्ग) की व्यवस्था रहती, तो यह हादसा नहीं होता। ग्रामीणों ने इस घटना को प्रशासनिक उदासीनता बताया और शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।
प्रशासन की कार्रवाई
सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सांत्वना दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 27, 2026छपरासोनपुर से भरेगी बिहार की उड़ान! 2030-31 तक बनेगा नया एयरपोर्ट, सारण-वैशाली को मिलेगी बड़ी सौगात
- November 27, 2026छपरासोनपुर मेले में तीन हजार रुपये में मिलेगा शाही ठहराव, मिनी दरबारी और राजबाड़ी कॉटेज का उठाएं आनंद
- November 27, 2026बिहारबिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर दौड़ेंगी बसें; जानें किराया और रूट
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव



