
छपरा। सारण पुलिस को मिली महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। भगवन बाजार थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मपुर रेलवे फाटक के पास कुछ अपराधी इक्ट्ठा हुए हैं। जो अपराध की योजना बना रहे है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया। और छापेमारी कर छह अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा।
सारण पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मांगला ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछ ताछ करने पर भगवन बाजार थाना क्षेत्र के जगलाल चौधरी कॉलेज के पास स्थित एक घर में हुई 25 जून को चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। अपराधियों में भगवन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर पुल फाटक निवासी स्व मदन साह का पूत्र रवि किशन उर्फ लालू, ब्रह्मपुर रेलवे फाटक निवासी छ्ठ्ठु चौधरी का पूत्र ऋतिक चौधरी बड़ा ब्रह्मपुर निवासी नंद कुमार सोनी का पूत्र मुकेश कुमार, ब्रह्मपुर नई बस्ती निवासी राजनाथ राय का पूत्र मुन्ना कुमार यादव, ब्रह्मपुर नई बस्ती निवासी सुरेन्द्र राय का पूत्र गुलशन कुमार, ब्रह्मपुर नई बस्ती निवासी स्व कामोद राय का पूत्र राहुल कुमार सामिल है।
अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, दो कारतूस, सात मोबाईल, एक सोने का मंगल सूत्र, दो सोने का अंगूठी, छत्तीस हजार छह सौ सत्तर रुपया बरामद किया गया है। सामिल टीम में मेराज खा, व अन्य पुलिस कर्मी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







