Pension: छपरा जेल में बंद कैदियों को मिलेगी पेंशन की राशि, सरकार ने शुरू की पहल
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के योग्य लाभार्थियों को मिलेगी पेंशन

छपरा। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अब जेल में बंद जरूरतमंद बंदियों तक भी पहुंचाया जा रहा है। छपरा मंडल कारा में बंद वृद्ध, विधवा और दिव्यांग कैदियों को अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि मिलेगी। इसको लेकर सरकार द्वारा एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है।
40 पात्र बंदियों की पहचान
इसी क्रम में 21 जुलाई को मंडल कारा, छपरा में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सारण की ओर से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की श्रेणी में आने वाले 40 पात्र बंदियों की पहचान कर उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई।
जिला समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि “इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संविधान प्रदत्त सामाजिक सुरक्षा का अधिकार जेल में रह रहे उन बंदियों को भी मिले, जो वास्तव में इसके पात्र हैं और पहले से किसी भी पेंशन योजना से जुड़े नहीं हैं।”
वृद्ध बंदियों को मिलेगा लाभ
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, आगामी मंगलवार को पुनः एक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस बार वृद्धा पेंशन के पात्र बंदियों की सूची तैयार कर उन्हें पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस नवाचार को जेल प्रशासन ने भी सराहा है। मंडल कारा अधीक्षक ने कहा कि “बंदी भी समाज का हिस्सा हैं। यदि वे पात्रता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।”
संवेदनशीलता और पुनर्वास की दिशा में कदम
विशेषज्ञों की माने तो यह पहल राज्य सरकार की मानवीय दृष्टिकोण और पुनर्वास केंद्रित नीतियों की झलक है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की एक कोशिश भी है। विधवा, वृद्ध या दिव्यांग कैदी जो कई बार परिवार से कटा हुआ जीवन जीने को विवश होते हैं, उनके लिए यह पेंशन राशि छोटी होते हुए भी “आत्मसम्मान और आशा का प्रतीक” बन सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



