छपरा में जैविक मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

छपरा: जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय जैविक मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।उक्त मेले का उद्धाटन जिप अध्यक्ष जयमित्रा देवी तथा उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित विधिवत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस किसान मेले में कृषि एवं सम्बद्ध विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए थे।
जिसमें जिले के कृषकों द्वारा अपने खेतों में उत्पादित उत्कृष्ट प्रादर्श को प्रदर्शित किया गया।इस मेले में सभी प्रखंडों से आए कृषकों को वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा मौसम आधारित फसलों से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए उन्हें आधुनिक तरीके से खेती करने का गुण सिखाया गया।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रदर्शन का मूल्यांकन समिति द्वारा मूल्यांकन कर मेला के दूसरे दिन चयनित कृषकों को उनके उत्कृष्ट उत्पाद,पादर्श हेतु पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में आए कृषकों के द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेला से उन्हें काफी लाभ मिलने के साथ साथ विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी सहजता पूर्वक प्राप्त करने में काफी सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी श्याम बिहारी सिंह तथा मंच संचालन दीपक कुमार ने किया।मौके पर निदेशक पौधा संरक्षण राधे श्याम जी, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण डॉ.सोनू कुमार, उप परियोजना निदेशक शमशेर आलम,सहायक निदेशक (रसायन) बाबूचंद लाल, एएसओ पवन कुमार, प्रियेश रंजन, पप्पू कुमार, बीएओ शिवजी पासवान, संजीव कुमार एसी अनिरुद्ध सिंह, प्रमोद रंजन, वीरेंद्र गुप्ता और संजय कुमार सहित सभी किसान सलाहकारों की सहभागिता रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



