किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि ही हमारा मुख्य उद्देश्य: डॉ. राहुल राज

छपरा।प्रखण्ड मुख्यालय रिविलगंज के प्रांगण में प्रखण्ड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉo राहुल राज, प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह तथा प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्रखण्ड प्रमुख डॉo राहुल राज द्वारा अपने सम्बोधन में निदेश दिया गया कि अपने वरीय पदाधिकारी से अनुरोध कर बीज आवेदन के जो तत्काल नियम लागू हैं जिसके कारण 3 वर्ष के अन्दर उठाव किये गये किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा, जिसके निराकरण हेतु विभाग को सूचित करते हुए निराकरण कराने का प्रयास करें तथा साथ ही उपस्थित किसानों को पी०एम०किसान का लाभ लेने हेतु एक सप्ताह के अन्दर ई-केवाइसी एवं एन०पी०सी०आई० से लिंक एवं पंचायतो में किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयको द्वारा पी०एम० किसान के भौतिक सत्यापन में अपेक्षित सहयोग करने का सुझाव दिया गया ताकि उन सभी किसानों का अगला किस्त आसानी से प्राप्त हो सकें।
इसी क्रम में प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा रबी 2023 में गेहूँ, चना, मसूर सरसों एवं अन्य बीज हेतु किसानों से कृषि विभाग के वेबसाईट brbn पर आवेदन कराने एवं पहले आओ पहले पाओं के तहत जानकारी दी गयी। साथ ही विभाग द्वारा अनुदान पर खेती हेतु उपलब्ध कराये जा रहे विभिन्न प्रकार के मशीनों के आवेदन के बारे में दिनेश कुमार पंडित के द्वारा बताया गया।
प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जो भी किसान गलत तरिके से पीएम किसान का लाभ ले रहे हैं उनके मोबाईल पर सरकार द्वारा किस्तों के वापसी हेतु उचित निर्देश दिया गया है जिसका वो अनुपालन जल्द से जल्द करें इसके लिए प्रखण्ड कृषि कार्यालय या पंचायत कृषि कर्म से संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉo राहुल राज, उपप्रमुख रामबिहारी सिंह, समाजसेवी अमित सिंह, आकाश सिंह, ब्रजेश सिंह, भीम राय, दीपक यादव, परमेश्वर राय, श्री भगवान राय, प्रखण्ड कृषि कार्यालय रिविलगंज के सभी कर्मी समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



