छपरा
छपरा-जलना तक चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का अवधि विस्तार, भीषण गर्मी के रेलवे ने लिया फैसला

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही 07651/07652 जलना-छपरा-जलना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में विस्तार किया गया हैं।
फलस्वरूप जलना से प्रत्येक बुधवार को चलाई जा रही 07651 जलना-छपरा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 26 जून, 2024 तक तथा छपरा से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जा रही 07652 छपरा-जलना विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 28 जून, 2024 तक किया गया हैं।
इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जा रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







