सड़क किनारे ठेला लगाने वाले सारण के युवक ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता मिस्टर इंडिया का ख़िताब

छपरा। सारण जिले के मशरक के पदमौल गांव निवासी युवक ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित मिस्टर इंडिया 1 प्रो स्पोर्ट्स लीग बाॅडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल की हैं। जीतने पर उसे 31 हजार नगद, गोल्ड कप,टार्फी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवक मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी राजकुमार साह हैं। जीतने की खुशी पर गांव समेत मशरक में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
मौके पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह,पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, उप मुखिया रोहित गुप्ता, सुनैना गैस के प्रशांत सिंह, हरे राम यादव , कुंदन सोनी,उप मुखिया गौतम यादव,राजद नेता प्रदीप यादव, गांधी साह, विकास तिवारी,सुमन साह,रंजन साह समेत अन्य ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
मौके पर डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि पदमौल गांव का युवक राजकुमार साह दिल्ली में सड़क किनारे नानवेज की दुकान चलाता है वहीं पर इस प्रतियोगिता में शामिल हुआ और जीत दर्ज की हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



