छपरा के JPU में कैंपस प्लेसमेंट: 119 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी, फ्लिपकार्ट और डिक्सन टेक्नोलॉजी में भर्ती

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने एक बार फिर सफलता की नई कहानी लिखी है। कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 119 छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिली। इनमें 89 पुरुष और 30 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
यह प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित की गई थी, जिसमें देश की नामचीन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और मोबाइल निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने भाग लिया। चयनित छात्रों को 18 से 20 अप्रैल के बीच कार्यभार ग्रहण करना होगा। कैंपस ड्राइव में कुल 119 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है। इस क्रम में 89 पुरुष और 30 महिला अभ्यर्थियों को नौकरी प्राप्त हुई है। चयनित अभ्यर्थियों को आगामी 18 से 20 अप्रैल तक कंपनी में ज्वाइन कर लेना होगा।
यह विश्वविद्यालय का तीसरा सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव है, जो कुलपति की पहल और दूरदृष्टि के कारण संभव हो सका है। पूर्व में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियाँ भी प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय आ चुकी हैं। गोपालगंज स्थित कमला राय महाविद्यालय में भी कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा चुका है।
कंपनी के प्रतिनिधि राहुल पांडेय ने कहा: “जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आकर बेहद अच्छा अनुभव हुआ। यहाँ के छात्र प्रतिभाशाली हैं और विश्वविद्यालय का प्रशासन भी अत्यंत सहयोगी है। हम आगे भी यहां प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेंगे।”
उन्होंने यह भी बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹29,000 तक इनहैंड वेतन मिलेगा, साथ ही पीएफ, मेडिकल सुविधा और कंपनी द्वारा परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नारायण दास, कुलानुशासक डॉ. विश्वामित्र पांडेय, विज्ञान संकाय के डीन प्रो. अशोक कुमार, प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. कृष्ण कुमार, डॉ. शची मिश्रा, स्निग्धा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जेपी विश्वविद्यालय अब न सिर्फ शिक्षा बल्कि रोज़गार के अवसर भी प्रदान करने वाला प्रमुख संस्थान बनकर उभर रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



