छपरा

सारण DM ने ठंड को लेकर 8वीं कक्षा तक के सरकारी और निजी विद्यालयों बंद करने का दिया आदेश

छपरा। छपरा में शीतलहर को देखते हुए डीएम ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।   जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार, शीत लहर को देखते हुए सारण जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए पठन-पाठन कार्य 11 जनवरी तक बंद रहेगा। यह आदेश शीत लहर के कारण छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

वहीं, कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं में पठन-पाठन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक ही अनुमत रहेगा। यह कदम शीत लहर से बचाव के लिए छात्रों को अधिक समय तक ठंड के संपर्क में आने से रोकने हेतु उठाया गया है।

शीत लहर के इस प्रभावी दौर में जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को मौसम के हिसाब से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button