
छपरा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग को जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के द्वारा बुधवार को मुफस्सिल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान लगभग 125 से अधिक कांडों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर एवं मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों एवं विभिन्न पंजीयों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान अभिलेखों और पंजीयों के संधारण में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया।
अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता
एसएसपी, सारण ने निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं चौकीदारों को Citizen Centric Policing के सिद्धांतों को अपनाने, आम जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास पुलिस की कार्यशैली से ही मजबूत होता है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही जरूरी है।
वांटेड अपराधियों के घर की होगी कुर्की
निरीक्षण के दौरान मुफस्सिल थाना में दर्ज 130 से अधिक कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट, कुर्की एवं अन्य विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, पुराने एवं गंभीर मामलों में तेजी लाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया।
महिला संबंधित मामलों को लेकर विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को महिला परिवादियों से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, स्पीडी ट्रायल के लिए उपयुक्त कांडों का चयन करने, दागियों की नियमित जांच करने तथा पांच वर्ष से अधिक पुराने गंभीर कांडों का प्रभार स्वयं थानाध्यक्ष द्वारा लेकर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के लंबित रहने से पुलिस की छवि प्रभावित होती है, इसलिए इन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
एसएसपी, सारण ने कहा कि थाना के प्रत्येक कर्मी की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता से बेहतर व्यवहार, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण ही जिला पुलिस की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर एवं कार्यालय की साफ-सफाई, अनुशासन और कार्य संस्कृति को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनविश्वास आधारित बनाया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



