छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की मौत, लखनऊ से इलाज करा लौट रहा था
मशरक जंक्शन पर आरपीएफ ने उतारा शव

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर मशरक जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टीम ने रेल कंट्रोल से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस से एक मृत यात्री का शव उतारा।
आरपीएफ प्रभारी रमेश करक्ट्टा ने बताया कि गुरुवार को रेल कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15018 गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह ने मशरक जंक्शन पर ट्रेन रोकवाकर शव को सुरक्षित उतारा। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक की पहचान प्रहलाद प्रसाद (49 वर्ष), पिता – स्व. नंदलाल प्रसाद, निवासी – खैरवा गांव, थाना भगवानपुर, जिला सिवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रहलाद प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया था। उपचार के बाद वे गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
राजनीतिFebruary 27, 2026सारण डीएम ने दत्तक ग्रहण केंद्र किया निरीक्षण, नौनिहालों की हिफाजत पर प्रशासन सतर्क
राजनीतिFebruary 27, 2026पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा: होली पर 94 विशेष ट्रेनें, 510 फेरों में मिल रही अतिरिक्त सुविधा
राजनीतिFebruary 27, 2026वुडबाइन स्कूल के छात्र रौशन ने RIMC की कठिन परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
राजनीतिFebruary 26, 2026छपरा में DM का बड़ा आदेश, होली में नहीं बजेगा DJ, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी







