सारण जहरीली शराबकांड में मानवाधिकार की टीम जाँच के लिए पहुंची, पूर्व RJD MLA बोले- संवैधानिक संस्थाओ का हो रहा दुरूपयोग

छपरा। छपरा जिले के मसरख जहरीली शराब का घटना देश में चर्चा हो रहा है। मीडिया के माध्यम से पता चला है कि मानव अधिकार टीम आ रहा है। मानव अधिकार टीम वहीं जांच करने जाता है जहां मानव अधिकार का उल्लंघन हुआ हो। मशरख का कांड जहरीली शराब पीने से हुआ है जो मानव अधिकार का उल्लंघन नहीं है। ऐसी स्थिति में मानव अधिकार का आना असंवैधानिक है। जहां-जहां राज्य में केंद्र विरोधी सरकार है।
वहां संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से परेशान किया जाता है। बंगाल में सीबीआई का दुरुपयोग हुआ। वही झारखंड में राज्य भवन एवं चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं बिहार में मानव अधिकार के टीम को भेजवाकर राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इससे देश में सीधा प्रजातंत्र समाप्त हो रहा है। बिहार की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर केंद्र सरकार इस तरह के गलत कार्यो पर रोक नहीं लगाई तो हमलोग सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे, प्रजातंत्र पर हमला बिहार के जनता को कभी स्वीकार नहीं होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



