सारण SP ने कोपा थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, अमनौर में नए SHO की पोस्टिंग

छपरा। हाल ही में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडिला गांव में हुई डकैती की घटना और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने में प्रशासनिक विफलता के मद्देनजर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर थानाध्यक्ष कोपा, पु0अ0नि0 लालबाबू प्रसाद को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह पु0अ0नि0 पिंटू कुमार को थानाध्यक्ष कोपा के पद पर नियुक्त किया गया है।
अमनौर थाना में थानाध्यक्ष के पद के रिक्त होने के कारण पु0अ0नि0 कुंदन कुमार को थानाध्यक्ष अमनौर के पद पर तैनात किया गया है।
साथ ही, पुलिस अधीक्षक सारण ने बसडिला गांव में हुई डकैती के मामले की वस्तुओं की बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व राजकुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एकमा करेंगे।
इस कदम से क्षेत्र में विधि व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



