सारण के लाल अनमोल ने NDA परीक्षा में देश में हासिल किया प्रथम स्थान

छपरा। सारण जिले के एकमा प्रखंड के अतरसन गांव निवासी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह तथा डॉक्टर अनुपम आभा का पुत्र अनमोल कुमार एनडीए प्रवेश परीक्षा, 2023 में देश में प्रथम स्थान हासिल कर अपने जिले के साथ बिहार एवं झारखंड का नाम रौशन किया है।
अनमोल के पिता सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट द्वितीय प्रभारी के पद पर जम्मू में पद स्थापित हैं।मां रांची में ही डेंटल क्लिनिक चलाती हैं। अनमोल एक से सात तक की पढ़ाई रांची के केंद्रीय विद्यालय धुर्वा तिरिल आश्रम में की है।उन्होंने बताया कि अनमोल ने एक से सात तक की पढ़ाई रांची के केंद्रीय विद्यालय धुर्वा तिरिल आश्रम में की है।
इसके बाद 2019 में यूपीएससी की ओर से आयोजित एनडीए परीक्षा में सफल होकर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देहरादून में सेलेक्ट हो गया। इसके बाद से 12वीं तक की वहीं किया।एनडीए प्रवेश परीक्षा के तृतीय परीक्षा 2023 का रिजल्ट दो अप्रैल को आया, जिसमें अनमोल देश में नंबर वन रैंक हासिल कर बिहार सहित अपने पैतृक गांव अतरसन का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अनमोल बचपन से ही मेधावी छात्र था।
उनके दादा अवधेश कुमार सिंह हेवी इंजीनियरिंग मैकेनिकल धुर्वा में नौकरी करते थे। तब से वह लोग रांची में ही शिफ्ट हो गए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







