
छपरा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सारण प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुट गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अमन समीर और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को मसरख थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब और स्प्रिट निर्माण के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
डीएम-एसएसपी ने खुद किया नेतृत्व
इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मसरख थाना पुलिस टीम और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे।
2110 लीटर पाश विनष्ट, 117 लीटर देशी शराब बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मसरख थाना अंतर्गत ग्राम सिकटी भीखम और मसरख दक्षिण टोला में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान 2110 लीटर पाश (फरमेंटेड लिकर बेस) को नष्ट किया गया और 117 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया तथा दो घरों को सील किया गया है।
चुनाव से पहले प्रशासन की सख्ती
जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए प्रशासन किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि शराब निर्माण और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आमजन से अपील
सारण पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर – 9031036406 पर सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



