मशरक-सिवान SH 73 पर सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

छपरा। मशरक सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने एक शख्स को बुरी तरह से कुचल डाला । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पायी हैं। मौके पर घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस जमादार विपिन कुमार और सुमन कुमार ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विक्षिप्त था और गांव में मंदिर परिसर में वह रहकर भीख मांग गुजारा करता था।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सुचना मिली कि एक शख्स को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल डाला हैं जिसमें उसकी मौत हो गई वह विक्षिप्त था।उसकी उम्र 50 वर्ष के करीब होंगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है वही उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMarch 8, 2026सारण में नीलगाय और जंगली सूअरों पर चलेगी गोली, प्रशिक्षित शूटर करेंगे आखेट
बिहारMarch 6, 2026UPSC Success Story: बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक, प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के हर्षवर्धन ने रचा इतिहास, कभी मारुति में थे सहायक प्रबंधक, अब UPSC पास कर बने अफसर
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान







