छपरा में में चोरी की मोटरसाइकिल, टीवी के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार

छपरा। जिले के इसुआपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें तीन नाबालिग भी है। गिरफ्तार धंधेबाजों में थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा तथा प्यारेपुर गांवों के सादिक अली, एनामुल अली, नुमान अहमद, राजा बाबू तथा तीन नाबालिग सदस्य हैं।एक दूसरे की निशानदेही पर एक एक कर पुलिस ने छापेमारी की। वहीं चोरी के 5 मोटरसाइकिल, एक एलईडी टीवी, एक इनवर्टर तथा एक इनवर्टर बैटरी भी बरामद कर लिया है।
डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने कहा कि चोरी की घटना में संलिप्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी भी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। साथ ही कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष संजय कुमार राम पुअनि सवर्ण सुप्रिया, अलख देव प्रसाद, उपेंद्र राय व पुलिस बल के सदस्य थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारApril 18, 2026एक्टिंग से एडिटिंग तक, हर हुनर को सलाम: एमिटी फिल्म फेस्ट ने रचा इतिहास
करियर – शिक्षाApril 17, 2026BCECE Exam: 30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
क्राइमApril 17, 2026छपरा जेल में आधी रात हड़कंप: DM-SSP की छापेमारी में बड़ा खुलासा, कैदी कर रहे थे वार्ड अटेंडेंट का काम







