बालू-ट्रक और नाव के काले कानून के खिलाफ होगा महासंग्राम: राजेन्द्र

छपरा। सारण जिला ट्रक आनर्स एसोसिएशन, नाविक संघ, ट्रैक्टर यूनियन एवम् बालू व्यवसाय संघ की एक संयुक्त बैठक, राधे कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर में संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता सचिव भानु प्रताप सिंह ने किया। और मंच का संचालन, एसोसिएशन के अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसीएशन के अध्यक्ष सह सारण जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय ने कहा कि भारत के किसी कानून में यह नही लिखा है कि आप बीच नदी में नाव पकड़कर काटकर डुबो देगे।
इसके खिलाफ चाहे NGT जाना हो, हाईकोर्ट में याचिका दायर करना पड़े तो संगठन करेगी। सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, मोतीलाल यादव ने कहा कि सभी ट्रक मालिक अंडर लोड चले। और तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे। बेलागाम भारत के पत्रकार चितरंजन राय ने कहा कि चाहे सरकार और पुलिस जितना एफआईआर कर ले जब तक प्रशासन नही सुधरेगा। सरकार हमेसा कहती है कि बालू नीति की समीक्षा की जाए। तो क्या यही बालू नीति है 5 लाख की फाईन को 15 लाख कर दिया जाए। और अगर सरकार नही मानती है तो इसी तरह से बेलागाम भारत का मुहिम लगातार चलता रहेगा। भारत ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार प्रभारी ने कहा कि हम सभी एकजुट नही है इसीलिए सरकार जो चाह रही है वही कर रही है।
शिक्षक, सतेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलन करना होगा तभी है सभी अपना व्यवसाय शी ढंग से कर पाएंगे।
सेना से रिटायर पूर्व वीर कमांडर, बीएमपी सिंह, के कहा कि नाव काटना बिल्कुल ही अवैध है। और उन्होंने कहा कि जिस नदी में नाव नही चलती है उस नदी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। और उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से नाव को आज काटा जा रहा है कल्हे आपके ट्रक के सामने से अगर बकरी दब जायेगा तो आपके ट्रक को भी काट दिया जाएगा। इसलिए आप अपने हक के लिए संघर्ष कीजिए।
रायपुर बिंनगावा के मुखिया, सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा की मुसलमान को भारत से भागने के लिए संविधान में संशोधन हो सकता है तो फिर बालू के कानून में संशोधन क्यों नही हो सकता है।
दैनिक जागरण के पत्रकार, श्रीराम तिवारी ने कहा कि जिस नदी में नाव नही चलती है उस नदी का कोई अस्तित्व नहीं है।
दैनिक भास्कर, छपरा के ब्यूरो चीफ, अमन कुमार ने कहा कि पत्रकार आपके लिए कलम को लड़ाई लड़ेगी। आप सभी अंडरलोड चले।
सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं में, भानु प्रताप सिंह, अभय कुमार मुनचुन, चंदेश्वर राय जी बुल्लू जी,पूर्व मुखिया अजय राय, ट्रक मालिकों में मुकेश कुमार, इंद्रजीत राय, बृज कुमार, मजीटर राय, अजय राय, के साथ ही बैठक में मुख्य रूप से आरा कोइलवर, बिहटा, पटना, सोनपुर, छपरा, डोरीगंज के सभी ट्रक मालिकों, ट्रैक्टर मालिकों,एवम बालू व्यवसायीगण मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



