
पूर्णिया। सिंदूर को हमलोग बहुत सरल भाषा में समझते हैं. दरअसल सिंदूर का उपयोग धार्मिक कार्य एवं महिलाओं के सौन्दर्य प्रसाधनों के लिए किया जाता है. आप घर बैठे गमला या अपने आस पास इसका पौधा लगाकर आसानी से निकाल सकते हैं. हालांकि एक्सपर्ट बताते हैं कि एक पौधे से लगभग 4 किलो तक सिंदूर निकलता हैं.
सिंदूर बनाने के लिए किस चीज की जरूरत होती है आप सभी लोग भली भांति जानते होंगे. सिंदूर बनाने में चूना और हल्दी मिक्सर के साथ मरकरी को मिलाने से बनता है जो अधिकतर लोग जानते हैं और यह पूरी तरह रासायनिक होता हैं. ऐसे में आप अपने घर पर भी ऑर्गेनिक सिंदूर आसानी से बना सकते हैं.
जी हां इसके लिए आपको सिंदूर का पौधा लेना होगा. जिसे हम कुमकुम ट्री भी कहते हैं .हालांकि उसका एक पौधा होता है. यह पौधा देखकर कई लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं. इस पौधे से जो फल निकलता है उसे पाउडर और लिक्विड फॉर्म में निकालकर सिंदूर बना सकते हैं. जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
इन सभी काम में होता इसका भरपूर इस्तेमाल
कुमकुम ट्री को कई लोग लिक्विड लिपस्टिक ट्री भी कहते हैं क्योंकि इससे निकला फल के बीज से लाल डाय को पीसकर सिंदूर तैयार किया जाता हैं. इतना ही नही बल्कि अलग-अलग सौंदर्य के काम में भी इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाता है.
बल्कि इसके कई औषधि महत्व भी देखे जाते हैं .हालांकि यह ऑर्गेनिक सिंदूर का का उपयोग लिपस्टिक, हेयर ड्राई ,नेल पॉलिश ,सिंदूर सहित अन्य कॉस्मेटिक चीजों में इस्तेमाल किया जाता है . साथ ही इसके कमर्शियल उपयोग मे रेड इंक बनाना और पेंट , साबुन सहित अन्य चीजों में उपयोग किया जाता है .
पूर्णिया गार्डेन ग्राम के एक्सपर्ट तन्वी प्रकाश कहती हैं कि दरअसल आप इस पौधे को आप पूर्णिया या पूर्णिया के आसपास के जिलों में अगर रहते हैं तो आसानी से आप इन्हें लगा सकते हैं. हालांकि इस पौधे को लगाने में ज्यादा खाद और ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती है.
वही इस पौधे को अगर आप खरीदना चाहते है तो पूर्णिया के बाय पास रोड नारायण धर्म कांटा के सामने गार्डन ग्राम नर्सरी प्लांट में भी खरीदारी कर सकते हैं. नही तो आप गूगल पर भी गार्डेन ग्राम सर्च कर आप ऑर्डर कर सकते है या आप सीधा इस लोकेशन पर पहुंच कर खरीदारी कर सकते हैं हालाँकि इस पौधे की कीमत अलग अलग साइज के मुताबिक 50 से 100 रुपये तक पड़ेगा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



