सारण में शौच करने गई महिला की डूबने से हुई मौत

छपरा। बिहार में खुले में शौच मुक्त को लेकर राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न स्तर अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार भी कई योजनाएं चला रही है। लेकिन इन योजनाओं का धरातल पर कितना उतरा जा रहा है ये तो आंकलन करने पर पता चल पायेगा। खुले में शौच मुक्त सरकार दावा है। लेकिन आज भी लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा मठिया पूरब टोला गांव में बुधवार को एक महिला की पोखर में डूबने से मौत हो गई। महिला मंगलवार की शाम शौच करने गयी और गायब थी।स्थानीय लोगों ने द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए मृत महिला जय किशुन सहनी की 44 वर्षीय पत्नी सुकुरमुनी देवी है। मृतक महिला को 3 लड़का और 2 लड़की है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। पति जय किशुन सहनी ने बताया कि मंगलवार की शाम में मेरी पत्नी शौच करने गई थी। जब काफी देर बाद नहीं आई तो हमलोगों ने खोजबीन शुरु किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि पोखर के किनारे महिला का चप्पल पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी







