
छपरा। सारण में फोन पर पति से हुई विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर अपने हीं मायके में आत्महत्या कर ली है। घटना सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र दुबवलिया गांव की है। मृतका की पहचान दुबवलिया गांव निवासी ललन राम की पुत्री बबिता देवी के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के चाचा ने बताया कि बबिता की शादी सीवान जिले के असाव थाना क्षेत्र के ससराव गांव निवासी रंजीत राम के साथ दो वर्ष पूर्व धूम-धाम से हिन्दू रीति-रिवाज के तहत की गयी थी।
शादी के कुछ दिन बाद से हीं पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गया। जिसको लेकर आये दिन विवाद होता था। एक माह पूर्व ससुराल में हुई पति से विवाद के बाद बबिता अपने मायके आयी थी। रात्रि में अपने पति से फोन बात कर रही थी। करीब दो बजे रात्रि तक दोनों में बातचीत हुई है। किसी बात को लेकर फोन पर हीं दोनों में विवाद हो गया।
जिसके बाद बबिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पति रंजीत राम गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। मायके वालों ने ससुराल वालों प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि आये दिन उसके साथ मारपीट किया जाता था। जिसको लेकर कई बार आपसी समझौता और पंचायती भी हुई थी। मंगलवार को बीती रात अपने पति से फोन पर झगड़ा कर घर मे ही फंदा लगा कर अपने जिंदगी की लीला को समाप्त कर लिया। मृतका का एक पुत्र है। जिसका नाम आर्यन है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







