आगरा कैंट से बनारस तक चलेगी वन्दे भारत ट्रेन, लगेगा 8 कोच

उत्तर प्रदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नेशनल डेस्क। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 16 सितम्बर 2024 को आगरा कैण्ट से बनारस के मध्य वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ 02176 आगरा कैण्ट-बनारस वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया जायेगा।

02176 आगरा कैण्ट-बनारस वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 16 सितम्बर,2024 को आगरा कैण्ट से 16.15 बजे प्रस्थान टूण्डला जं0 से 17.10 बजे, इटावा जं0 से 18.15 बजे तथा कानपुर सेण्ट्रल से 19.55 बजे छूटकर बनारस 23.55 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में वंदे भारत ट्रेन के 08 कोच लगाये जायेंगे।