छपरा-बलिया के रास्ते नई दिल्ली से पटना तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाएं 8 से 20 मार्च तक शुरू हो रही हैं। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन, सोमवार को छोड़कर चलेगी।

यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगी और 15 मार्च से 20 मार्च तक संध्या 15:15 बजे प्रयागराज, 16:50 बजे वाराणसी, 17:58 बजे गाजीपुर सिटी, 18:52 बजे बलिया, 20:05 बजे छपरा, 21:50 बजे पाटलिपुत्र होते हुए रात्रि 22:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

यह ट्रेन पटना से 9 मार्च से 21 मार्च तक सुबह 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह 7:30 बजे छपरा, 8:45 बजे बलिया, 9:45 बजे गाजीपुर सिटी, 11:20 बजे वाराणसी, 13:05 बजे प्रयागराज होते हुए रात 20:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।  यह ट्रेन सेवा मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन उपलब्ध होगी।