छपरा
सारण में नदी में नहाने गये दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत

छपरा। सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर में दो दोस्तों की नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। जिसमे एक स्थानीय गांव का 12 वर्षीय किशोर छात्र और दूसरा गांव में अपने मौसी के यहां आए सीवान जिले के सोनबरसा का 14 वर्षीय किशोर था। दोनों छात्रों का शव वुधवार की सुबह नदी से बरामद किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान ओल्हनपुर गांव निवासी इंताफ आलम खान का 12 वर्षीय पुत्र ओबेदुल्ला खान, जबकि दूसरा मृतक किशोर सीवान जिले के सोनबरसा निवासी एजाज अहमद का 14वर्षीय पुत्र जुनेद बताया गया है। छपरा सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



