Train Ticket Checking: छपरा-सीवान रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 103 यात्री पकड़े गए
रेलवे ने यात्रियों से वसूला 27 हजार से अधिक रूपये का जुर्माना

छपरा। रेल यात्रियों में अनुशासन और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी मंडल ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। छपरा-सिवान-थावे-मशरख-छपरा कचहरी रेलखंड पर चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान 103 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे ने इनसे कुल ₹27,850 जुर्माना वसूल किया।
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में बुधवार, 8 अप्रैल को चलाया गया। अभियान के तहत छपरा, सिवान, जलालपुर, थावे, मशरख और छपरा कचहरी स्टेशनों को आधार बनाकर पूरे रेलखंड में किलाबंदी करते हुए सघन टिकट जांच की गई।
जांच के दौरान गाड़ी संख्या 75103 छपरा-थावे डेमू, 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू, 55036 गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी और 55109 थावे-मशरख-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी समेत कई ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया गया।
टिकट जांच टीम में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक थावे विशाल कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर, राजेश सिंह, राजीव कुमार, अमित कुमार, सुधाकर मिश्रा, प्रकाश कुमार, प्रतिमा कुमारी, ममता कुमारी सहित कुल 8 टिकट जांच कर्मी और 1 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान शामिल थे।
अभियान के दौरान स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें भी देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सख्ती का असर यात्रियों पर पड़ा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। साथ ही, ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में भी सहयोग करें।
रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
Railway UpdateApril 8, 2026Train Ticket Checking: छपरा-सीवान रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 103 यात्री पकड़े गए
पटनाApril 8, 2026HSRP Number Plate: अब बिना HSRP नंबर के नहीं चलेगी गाड़ी! एक महीने का अल्टीमेटम, वरना भारी जुर्माना
पटनाApril 8, 2026Jamin Survey: बिहार में टोपोलैण्ड जमीन का होगा सर्वे, हर इंच जमीन का होगा हिसाब!
छपराApril 4, 2026Gyan Bharatam Mission: सारण में 75 साल पुरानी पांडुलिपियां होंगी डिजिटल, घर-घर से जुटायी जायेगी ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी







