क्राइमछपरा

Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार

लंबे समय से फरार भूवर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में

Notorious criminal Rajiv Singh Arrested: सारण जिला में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मशरक थाना के टॉप-10 सूची में शामिल कुख्यात वांछित अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर मामलों में वांछित था।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनित कुमार के निर्देश पर जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मशरक थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मशरक थाना कांड संख्या-297/23 (दिनांक 09.06.2023) में वांछित राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर को दबोच लिया।

उसके विरुद्ध धारा 341/323/307/34 भा०द०वि० सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर
  • पिता: स्व० नवलेश सिंह
  • पता: ग्राम-चैनपुर, थाना-मशरक, जिला-सारण

 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास (अब तक ज्ञात)

क्रम सं.थानाकांड संख्या/वर्षधाराएं
1मशरक482/21 (22.09.21)30/30(ए)/38/41 बि०म०नि० एवं उत्पाद अधिनियम
2मशरक493/22 (22.10.22)341/323/324/307/364/379/504/506/34 भा०द०वि०
3मशरक88/22 (02.03.22)143/353/332/333 भा०द०वि०
4मशरक118/18 (19.04.18)413/414 भा०द०वि०
5मशरक297/23 (09.06.23)341/323/307/34 भा०द०वि० एवं 3(i)(r)(i) एससी/एसटी एक्ट
6इशुआपुर148/21 (26.07.21)394 भा०द०वि०
7इशुआपुर57/22 (16.04.22)(अन्य धाराएं, विवरण संकलनाधीन)

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

टीम में शामिल पदाधिकारी

  • अपर थानाध्यक्ष, मशरक थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी
  • जिला आसूचना इकाई, सारण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार एवं कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार सक्रिय है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति है, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button