इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्व. यदुवंशी राय सेवा संस्थान के द्वारा किया गया सम्मानित

• इंटर साइंस में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाली आदिती समेत तीन छात्रों को किया गया पुरस्कृत
छपरा। बिहार इंटरमीडियट परीक्षा में बेहतर अंक से सफलता हासिल करने तथा जिले का मान राज्य स्तर पर बढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं को स्व. यदुवंशी राय सेवा संस्थान के द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय के पहल पर स्व. यदुवंशी राय सेवा संस्थान के सदस्य विशाल कुमार और बिट्टू कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं के घर पर जाकर सम्मानित किया गया तथा छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना दी गयी।

इस दौरान राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाली तरैया निवासी आदिती कुमारी, राज्य में पांचवा स्थान हासिल करने वाली तेलपा निवासी तनु कुमारी, तीसरा जिला टॉपर मढौरा निवासी आदित्य राज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर धड़कन क्लिनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों में प्रतिभा कूट-कूटकर भरी हुई है।
जरूरत इस बात की होती है कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकाला जाए। साथ ही विद्यार्थियों को हमेशा जीवन में कुछ विशेष करने की प्रयत्न करते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि जीवन में संघर्ष करने वाले विद्यार्थी ही सफलता के शिखर पर पहुंचने में कामयाब होते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को संघर्ष का हर समय डटकर मुकाबला करने के साथ आगे बढ़ते रहने का प्रयत्न करना चाहिए। जीवन में अनुशासन का भी बड़ा महत्व होता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







