नया साल पर छपरा में होगा नया धमाका, 5 जनवरी को मेगा इवेंट में जुटेंगे नामचीन कलाकार

छपरा: छपरा शहर के जन्नत पैलेस में 5 जनवरी को एक भव्य मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जो बड़े शहरों के तर्ज पर खास होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘दी रॉयल इवेंट’ के तत्वाधान में किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। खास आकर्षण होगी नॉर्थ ईस्ट की डीजे गर्ल, डीजे जेनिफर की धमाकेदार परफॉर्मेंस।
आयोजकों ने बताया कि इस इवेंट का उद्देश्य छपरा में एक बेहतरीन और मनोरंजन से भरपूर वातावरण तैयार करना है, जिसमें परिवार के सदस्य भी आराम से भाग ले सकें। इससे पहले, ‘डांडिया नाइट्स’ का आयोजन किया गया था, जो छपरा में शानदार सफलता हासिल कर चुका है। अब एक बार फिर से यह इवेंट छपरा में आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं और शहरवासियों के बीच नई सोच को बढ़ावा देने के लिए खास होगा।
इस इवेंट में रैम्प वॉक, आतिशबाजी, बच्चों के लिए गेम्स, डीजे नाइट, और मास्क इवेंट जैसे आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे। आयोजक आर्यन राज, विकास गुप्ता, शुर्यांश गुप्ता, पियूष कुमार, कृष जायसवाल सहित अन्य ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम जिले के लिए नए वर्ष पर एक नया अंदाज पेश करेगा।
इसके अलावा, पंकज कुमार, राजेश फैशन, अरुण कुमार, अविनाश कुमार, कबीर और कई युवा यूट्यूबर्स ने भी इस इवेंट के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए टिकट विभिन्न काउंटरों पर उपलब्ध हैं।
यह इवेंट छपरा के लोगों के लिए नए साल के आगमन को खास बनाने वाला है, जो एक शानदार और यादगार अनुभव होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमChhapra Crime News: एक मोबाइल चोरी की शिकायत और खुल गया चोरी का खजाना, सारण में लाखों के आभूषण के साथ चार संदिग्ध पकड़े गए
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा



