छपरा में अब बिजली से संबंधित शिकायत एक कॉल पर होगी दूर, हेल्पलाइन नंबर जारी
ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा, बिजली शिकायतों पर तुरंत रिस्पॉन्स

छपरा | उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छपरा वेस्ट विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने एक और नया शिकायत नंबर 06152-232024 जारी किया है। यह नंबर फ्यूज कॉल सेंटर के रूप में 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जानकारी देते हुए एसडीओ धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि इस नंबर पर ट्रांसफॉर्मर फ्यूज उड़ना, लाइन फॉल्ट, और बिजली कटौती जैसी समस्याओं की शिकायत की जा सकती है।
पहले से सक्रिय हैं ये दो नंबर:
- शहरी उपभोक्ताओं के लिए: 📞 9264456408
- ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए: 📞 9262398776
अब उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। शिकायत दर्ज होते ही तकनीकी कर्मी को अलर्ट भेज दिया जाएगा, जिससे समस्या के समाधान में तेजी आएगी।
डिजिटल सेवा, पारदर्शी समाधान:
विद्युत विभाग ने इस पहल को डिजिटल और उपभोक्ता-केंद्रित सेवा सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें ताकि बिना बाधा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
सारण में RERA के नियमों का उल्लंघन करने वाली 21 डेवलपर कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई |
🔌 बिजली समस्या? अब कॉल करें
| ! 📞 नया नंबर: 06152-232024 (24×7 फ्यूज कॉल सेंटर) 🏙️ शहरी: 9264456408 🏡 ग्रामीण: 9262398776 ⚡ ट्रांसफॉर्मर फ्यूज | लाइन फॉल्ट | पावर कट |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



