छपरा में हो रही थी जाली नोटों की छपाई, पुलिस ने की छापेमारी तो उड़ गई होश, 4 कारोबारी गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले धंधे का खुलासा करते हुए चार धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है। सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी बच्चा तिवारी के घर पर नकली नोट का धंधा चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इसका खुलासा किया और चार धंधेबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मरहौरा डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि इन लोगों के द्वारा नकली नोट का धंधा किया जा रहा था और भोले-भाले लोगों को फंसा कर पैसा ठगने का काम करते थे। इस दौरान पुलिस ने चार धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है।
सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के चतरा पतीला गांव निवासी स्वर्गीय योगेंद्र सिंह के पुत्र धीरज कुमार सिंह, नगर थाना क्षेत्र के बनी गांव निवासी रघुवीर तिवारी के पुत्र पिंटू तिवारी, कोपा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी जापानी मांझी के पुत्र पवन कुमार मांझी, अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी के पुत्र बच्चा तिवारी शामिल है।
पुलिस ने उनके पास से 46500 जाली नोट, 86000 रियल करेंसी, 6 कागज का बंडल, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप, दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, एक कार, 59 आधार कार्ड, दो काला शीशा, 2 इंक, एक एक्सिस बैंक का चेक बुक बरामद किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



