छपरा में 40.53 करोड़ की लागत से 7.34KM लंबी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू, नए बस स्टैंड से जुड़ेगा खैरा
खैरा–बिनटोलिया मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत

छपरा। सारण जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से लंबित पड़े खैरा–बिनटोलिया मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने पूर्व दौरे के दौरान घोषित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इसके तहत कुल 40 करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।
सड़क की लंबाई 7.34 किमी, चौड़ाई अब 10 मीटर
इस सड़क की कुल लंबाई 7.34 किलोमीटर होगी, जो सीधे तौर पर छपरा शहर के नए बस स्टैंड को भी जोड़ेगी। पहले इस सड़क की चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती थी। अब इसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है। इससे बड़े वाहन भी सुगमता से गुजर सकेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी।
Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार |
स्थानीय लोगों को होगी बड़ी राहत
इस मार्ग से होकर जलालपुर, बिनटोलिया, दिघवारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों का शहर से सीधा संपर्क स्थापित होगा। अब तक इन्हें शहर आने-जाने में काफी परेशानी होती थी, विशेषकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक पहुंचने में। यह मार्ग सीधे रेलवे लाइन पार करते हुए एनएच 19 और नया बस स्टैंड तक पहुंचेगा।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, लंदन जा रही फ्लाइट में सवार थे 242 लोग |
यातायात दबाव होगा कम, समय और ईंधन की होगी बचत
इस सड़क के बनने से छपरा शहर के प्रमुख इलाकों में आवागमन का दबाव कम होगा। वर्तमान में शहर के बीच से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक के कारण जाम आम बात है। अब यात्री इस वैकल्पिक मार्ग से स्टेशन और बस स्टैंड तक पहुंच सकेंगे। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
Road Construction: सारण में ₹81.47 करोड़ की लागत से 18KM लंबी सड़क का होगा चौड़ीकरण |
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डीएम की निगरानी में कार्य प्रारंभ हो चुका है। संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम
छपरा शहर का पूर्वी हिस्सा अब तक विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है। लेकिन इस मार्ग के निर्माण से इस इलाके में निवेश और व्यवसायिक गतिविधियों को बल मिलेगा। खासकर नया बस स्टैंड, बिनटोलिया, जलालपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों का तेजी से शहरीकरण हो सकेगा।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। व्यापारी वर्ग, विद्यार्थी, किसान और दैनिक यात्री इसे लेकर खासे उत्साहित हैं।
खैरा –बिनटोलिया सड़क न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाएगी, बल्कि शहर के समग्र विकास में भी निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह परियोजना आने वाले समय में छपरा के पूर्वी क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



