मशरक से शादी समारोह से गोपालगंज लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौ:त

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर गोपालगंज जाने के दौरान बाइक सवार की सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बतरदेह गांव निवासी कृष्णा सिंह का 47 वर्षीय पुत्र अभय कुमार सिंह के रूप में हुई।
मृतक मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में अपने ससुराल अमरेन्द्र कुमार सिंह के यहां आए थे और शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर घर जा रहें थे कि गोपालगंज के जिले के बढ़ेया मोड़ पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया,वही बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
वही ससुराल चैनपुर गांव में घटना की सूचना पर मातम छा गया। वही मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



