छपरा से उधना तक चलेगी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 20 कोच लगने से यात्रियों को सहूलियत

छपरा। वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन से उधना के लिए पूर्व से चल रहीं स्पेशल ट्रेन का अवधि विस्तार किया गया है। 09041/ 09042 उधना-छपरा-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार उधना से 29 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को तथा छपरा से 30 दिसम्बर, 2024 प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा। इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित रहेंगे। जिससे यात्रियों को विशेष सहूलियत मिलेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 एवं एस.एल.आर/डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
प्रत्येक रविवार को उधना से चलेगी :
प्रत्येक रविवार को उधना से 11.15 बजे प्रस्थान कर चलथान से 11.34 बजे, बारडोली से 11.55 बजे, नंदुरबार से 13.50 बजे, अमलनेर से 15.12 बजे, भुसावल से 16.45 बजे, खंडवा से 18.50 बजे, इटारसी से 21.30 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.20 बजे, कटनी से 02.50 बजे, सतना से 04.30 बजे, मानिकपुर से 05.50 बजे, प्रयागराज छिवकी से 07.40 बजे, वाराणसी जं. से 12.40 बजे, जौनपुर से 14.42 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.35 बजे तथा बलिया से 17.32 बजे छूटकर छपरा 19.00 बजे पहुँचेगी।
प्रत्येक सोमवार को छपरा से खुलेगी ट्रेन :
प्रत्येक सोमवार को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया से 00.32 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.35 बजे, जौनपुर से 03.12 बजे, वाराणसी जं. से 05.25 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.25 बजे, मानिकपुर से 12.00 बजे, सतना से 13.20 बजे, कटनी से 14.55 बजे, जबलपुर से 16.35 बजे, इटारसी से 20.10 बजे, खंडवा से 23.35 बजे, तीसरे दिन भुसावल से 01.45 बजे, अमलनेर से 03.17 बजे, नंदुरबार से 04.30 बजे, बारडोली से 05.57 बजे तथा चलथान से 06.17 बजे छूटकर उधना 06.45 बजे पहुँचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







