छपरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी मामले में 800 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 31 उपद्रवी गिरफ्तार

छपरा। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थर बाजी की घटना में सरण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने 800 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ हीं 31 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि 27 अक्टूबर को भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी एवं तनाव की घटना हुई थी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
इस मामले में भगवान बाजार तथा नगर थाने में अलग-अलग धाराओं में प्राथमिक की दर्ज किया गया है। नगर थाना कांड संख्या 823/23 लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में डीजे संचालक सहित 10 नामजो 150 अन्य अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भगवान बाजार थाना कांड संख्या 722/23 में लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में अनुघप्तिधारी, डीजे संचालको सहित 25 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
भगवान थाना कांड संख्या 723/23 दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक तनाव तथा दरवाजे की घटना के संबंध में उपद्रवियों की वीडियोग्राफी आदि के आधार पर चिन्हित किया गया है। कल 116 नाम जो तथा 500 अन्य अज्ञात अपड्रेगन के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। इस कांड में नामजद अभियुक्त में कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि भगवान बाजार थाना कांड संख्या में अग्रसारित किया जा रहा है। इस कांड के मुख्य अभियुक्त गुड्डू खान एवं उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही अन्य अज्ञात उपद्रवी को भी लगातार वीडियोग्राफी के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। उपद्रव करने वाले व जुलूस में शामिल पथराव करने वाले सभी व्यक्तियों को चिन्हित करके गिरफ्तार किया जाएगा ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



