
छपरा (सारण): सारण जिले के कई प्रखंडों में नीलगाय, घोड़पड़ास और जंगली सुअरों द्वारा फसलों को हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने विशेष आखेट अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग के सहयोग से पांच प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में इन जंगली जानवरों के आखेट के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 8 मार्च से 11 मार्च तक विशेषज्ञ शूटर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
हैदराबाद से बुलाये गये है प्रशिक्षित शूटर
इस अभियान के लिए वन विभाग ने हैदराबाद से विशेषज्ञ शूटरों को तैनात किया है। संबंधित पंचायतों के मुखिया के अनुरोध तथा निर्धारित सरकारी प्रक्रिया का पालन करते हुए वन प्रमंडल के समन्वय से यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 8 मार्च को मशरक प्रखंड के सोनौली और खजुरी पंचायत, 9 मार्च को इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर और रामपुर अटौली पंचायत, 10 मार्च को एकमा प्रखंड के अतरसन और एकसार पंचायत, तथा 11 मार्च को बनियापुर प्रखंड के पिरौटा खास पंचायत और मढ़ौरा प्रखंड के रामपुर पंचायत में वन विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ शूटरों के माध्यम से आखेट किया जाएगा।
मशरक में 7 नीलगायों का शिकार
अभियान के पहले दिन रविवार को मशरक प्रखंड में कार्रवाई की गई। सोनौली पंचायत में 28 और खजुरी पंचायत में 7 नीलगाय/घोड़पड़ास का आखेट वन विभाग के विशेष शूटरों द्वारा किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों ने राहत की उम्मीद जताई है, क्योंकि लंबे समय से जंगली जानवरों के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो रही थीं।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी तरह से निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत चलाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी तरह की असुविधा या दुर्घटना की संभावना न रहे।
किसानों का कहना है कि यदि यह अभियान लगातार जारी रहा तो नीलगाय और जंगली सुअरों से होने वाले भारी नुकसान से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



