छपरा-बलिया के रास्ते आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गर्मी में यात्रियों का सफर होगा अरामदायक

छपरा। गर्मी के छुटियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04018/04017 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक वाया औड़िहार,गाजीपुर सिटी,बलिया, सुरेमनपुर तथा छपरा विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 01 से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 02 से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा।
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक चलेगी ट्रेन
04018 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 17.45 बजे, सुल्तानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं. से 21.15 बजे, औंड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे तथा हाजीपुर से 02.50 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुँचेगी।
छपरा-बलिया के यात्रियों को मिलेगा फायदा
वापसी यात्रा में, 04017 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 07.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 08.35 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औंड़िहार 13.10 बजे, जौनपुर जं. से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुल्तानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 03.10 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



