
छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के थिएटरों में जबरन नाबालिग लड़कियों से डांस कराना और शोषण करना थिएटर संचालकों को भारी पड़ गया है। सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिग लड़कियों को बरामद किया था।
उसके बाद थिएटर संचालकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी और लाइसेंस रद़्द करने का प्रास्ताव सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया था। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो थिएटरों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जिसमें गुलाब विकास थिएटर और न्यू गुलाब विकास थिएटर शामिल है, जिनके खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है।
सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सारण पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, बाल शोषण या कानून-विरुद्ध कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त व सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



