छपरा में दहेज के लिए सेना के जवान की गर्भवती पत्नी की हत्या, 3 माह बाद कोर्ट से FIR दर्ज

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के खजूरी गांव मे ससुराल वालो द्वारा दहेज मे डेढ़ लाख रुपए की मांग को लेकर एक नवविवाहित गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गयी। जिस कारण उक्त महिला सहित उसके गर्भ मे पल रहे नवजात की मौत हो गयी। इस मामले मे करीब तीन माह बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के परिवाद पत्र संख्या 1082/24 के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज हुई है।जिसमे पति निलेश गोस्वामी, ससुर नागेन्द्र गोस्वामी, सास बेदामी देवी, विवेकानंद गोस्वामी और उनकी पत्नी पूजा देवी, अशोक गोस्वामी और उनकी पत्नी कविता देवी,चंदन गोस्वामी और उनकी पत्नी मनीषा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
घटना 5 अप्रैल की है।ससुराल वालो द्वारा नवविवाहित अनु कुमारी से डेढ़ लाख रुपए अपने मायके वालो से मांगने का दबाव बनाया गया। असमर्थता बताने पर उसके साथ मारपीट की गयी। जिससे उसके पेट मे दर्द होने लगा। आसपास के लोगो की दबाव पर अस्पताल ले जाया गया।
जहा उसने अगले दिन दम तोड़ दिया। घटना की सुचना पर पहुंचे मायके वालो ने दहेज के लिए ससुराल वालो द्वारा हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए मशरक थाना मे प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गयी। मृतक महिला की मां सिवान जिला के नौतन थाना अंतर्गत गंभीरपुर गांव निवासी स्व विजय नाथ गोस्वामी की पत्नी मंजू देवी के दिए गए आवेदन के मुताबिक मशरक थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी को लेकर टाल-मटोल किए जाने पर सारण एसपी से न्याय की गुहार लगाई गयी। फिर थक-हार कर न्यायालय की शरण मे जाना पड़ा।
दिए गए आवेदन मे कहा गया है कि 5 जून 2023 को अनु की शादी बड़े धूमधाम से की गयी थी। कुछ दिन बाद से ही कम दहेज देने को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालो द्वारा यह कहा जाने लगा की आर्मी लड़का से कम दहेज मे शादी कर लिए है।
मैने अपने समधी से फोन पर बात कर विधवा होने का हवाला देते हुए असमर्थता जतायी। जिसके बाद उन्होने आगे से ऐसी गलती नही करने का वचन दिया गया। फिर कुछ दिन बाद जमीन खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपए देने का दबाव बनाते हुए अनु को प्रताड़ित और मारपीट किया गया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



