रिविलगंज के बीडीसी गुड्डू सिंह की जा सकती है सदस्यता, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख के दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की ओर लगी है। अविश्वास प्रस्ताव का अगुवाई कर रहे प्रमुख के दावेदार बीडीसी सदस्य तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की मुश्किलें अब बढ़ गई है। तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की सदस्यता भी खतरे में आ गई है।
दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। बीडीसी गुड्डू सिंह पर प्रखंड के औली निवासी सूरज महतो के द्वारा दो जगह पर वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार गुड्डू सिंह का नाम रिविलगंज प्रखंड के दक्षिणवारी चक्की जहां से वह बीडीसी सदस्य हैं वहां के वोटर लिस्ट में मौजूद तो है ही साथ ही रिविलगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 20 के वोटर लिस्ट में भी उनका नाम शामिल है। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है। अब उनकी सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है।
जारी नोटिस में आदेश दिया गया है कि 30 जनवरी को अपराह्न साढे तीन बजे स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें अनुपस्थिति के स्थिति में उपलब्ध कागजातों और अभिलेखों के आधार पर अंतिम निर्णय की चेतावनी भी दी गई है। फिलहाल सबकी निगाहें राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले पर टिकी हुई है।
हाल ही में छपरा नगर निगम के मेयर राखी गुप्ता के तीन संतान होने के मामले में राज निर्वाचन आयोग ने फैसला सुनाते हुए मेयर पद से बर्खास्त कर दिया था। आप देखने वाली बात होगी कि बीडीसी गुड्डू सिंह की सदस्यता जाती है या बचाने में सफल हो पाएंगे। इधर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए गुड्डू सिंह बहुमत साबित करने में जुटे हुए थे. इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने यह नोटिस जारी कर दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



