सारण में दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की ट*क्कर, स्टेयरिंग में फंसे चालक को JCB के मदद से निकाला गया

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार में दो ट्रकों की टक्कर हो गई जिसमें एक ट्रक के चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान यूपी के गोरखपुर के दोधरा सोवालपुर गांव निवासी मो याजीत पिता मो ऐतुला के रूप में हुई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रक बालू लदा डोरीगंज से मशरक के रास्ते गोपालगंज जिले की तरफ जा रहा था।
वही एक ट्रक गोपालगंज की तरफ से आ रहा था कि डुमरसन बाजार में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक का चालक ट्रक के स्टेयरिंग में ही फस गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया और एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवा आवागमन चालू कराया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



