प्रयागराज मे लगने वाले महाकुंभ मेला को लेकर चलेगी रानी कमलापति विशेष ट्रेन, लगेगा 22 कोच

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01661/01662 रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन रानी कमलापति से 16, 20, 23 जनवरी तथा 06, 17 एवं 20 फरवरी, 2025 दिन सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथा बनारस से 17, 21, 24 जनवरी तथा 07, 18 एवं 21 फरवरी, 2025 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को 06 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा।
यहां देखिए रूट और समय
01661 रानी कमलापति-बनारस कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 16, 20, 23 जनवरी तथा 06, 17 एवं 20 फरवरी, 2025 दिन सोमवार एवं बृहस्पतिवार को रानी कमलापति से 11.10 बजे प्रस्थान कर मंडीदीप से 11.32 बजे, ओबेदुल्लागंज से 11.47 बजे, बुदनी से 12.32 बजे, नर्मदापुरम से 12.45 बजे, इटारसी से 13.35 बजे, सोहागपुर से 14.07 बजे, पिपरिया से 14.27 बजे, गाडरवारा से 15.02 बजे, करेली से 15.24 बजे, नरसिंहपुर से 15.42 बजे, श्रीधाम से 16.32 बजे, मदन महल से 17.36 बजे, जबलपुर से 17.55 बजे, देवरी से 18.15 बजे, सिहोरा रोड से 18.34 बजे, कटनी से 20.05 बजे, झुकेही से 20.32 बजे, मैहर से 21.42 बजे, सतना से 23.10 बजे, जैतवार से 23.42 बजे, दूसरे दिन मझगवां से 00.42 बजे, मानिकपुर से 03.02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 05.20 बजे, मिर्ज़ापुर से 06.25 बजे तथा चुनार से 07.12 बजे छूटकर बनारस 10.15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्री में, 01662 बनारस-रानी कमलापति कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 17, 21, 24 जनवरी तथा 07, 18 एवं 21 फरवरी, 2025 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को बनारस से 14.45 बजे प्रस्थान कर चुनार से 16.27 बजे, मिर्ज़ापुर से 16.52 बजे, प्रयागराज छिवकी से 18.40 बजे, मानिकपुर से 22.45 बजे, मझगवां से 23.17 बजे, जैतवार से 23.40 बजे, दूसरे दिन सतना से 00.40 बजे, मैहर से 01.10 बजे, झुकेही से 01.42 बजे, कटनी से 02.10 बजे, सिहोरा रोड से 03.12 बजे, देवरी से 03.32 बजे, जबलपुर से 04.10 बजे, मदन महल से 04.27 बजे, श्रीधाम से 05.07 बजे, नरसिंहपुर से 05.42 बजे, करेली से 06.30 बजे, गाडरवारा से 07.00 बजे, पिपरिया से 08.07 बजे, सोहागपुर से 08.25 बजे, इटारसी से 09.35 बजे, नर्मदापुरम से 09.55 बजे, बुदनी से 10.10 बजे, ओबेदुल्लागंज से 10.47 बजे तथा मंडीदीप से 11.02 बजे छूटकर रानी कमलापति 11.30 बजे पहुँचेगी।
ट्रेन में लगाया जायेगा 22 कोच
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 07 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



