छपरा में दिव्यांगों का बनाया जायेगा UDID कार्ड, मिलेगी बैटी से चलने वाली ट्राइ-साईकिल

छपरा। जिला पदाधिकारी अमन समीर के निदेश के आलोक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिरण कोषांग अन्तर्गत संचालित योजना दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यू.डी.आई.डी कार्ड निर्माण तथा बैट्री चालित ट्राइसाईकिल के आवेदन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।
23 से 25 अक्टूबर तक लगेगा शिविर
बुनियाद केन्द्र सदर, बुनियाद केंद्र मढ़ौरा एवं बुनियाद केन्द्र दिघवारा, सोनपुर में 23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2024 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 2:00 बजे अपराह्न तक शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें संबंधित लाभुक अपना आवेदन दे सकेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के कर्तव्य एवं दायित्वों को निर्धारित किया गया है। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी शिविर के नियंत्री पदाधिकारी होंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु संबंधित बुनियाद केन्द्र प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। शिविर हेतु हॉल, विद्युत आपूर्ति तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शिविर में चिकित्सकों, विशेषज्ञों तथा दिव्यांगजनों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
मुखिया और जनप्रतिनिधियों का लिया जायेगा सहयोग
सभी नियंत्री प्राधिकारी को शिविर के आयोजन के पूर्व अपने पंचायत स्तरीय कर्मियों, मुखिया सरपंच एवं जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर शिविर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना एवं वैसे दिव्यांग लाभुकों जिनका दिव्यांगता प्रमाणीकरण या यू.डी.आई.डी कार्ड नहीं बना है तथा न्यूनतम साठ प्रतिशत चलंत दिव्यांगता से ग्रसित हो (आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, दो लाख रूपये तक का आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ) को शिविर में उपस्थित होने हेतु पूर्ण जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है।
ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा डाटा
प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शिविर में दिव्यांगजनों से आवेदन प्राप्त करने हेतु प्रखंड अथवा पंचायत स्तरीय दो कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संकलन प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सामाजिक सुरक्षा कोषांग/दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के कार्यपालक सहायक/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर द्वारा किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी शिविर समाप्ति के दो दिनों के अन्दर सभी संकलित आवेदनों को पंचायत के कार्यपालक सहायक के माध्यम से ऑनलाईन पोर्टल swavlambancard.gov.in पर प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कल्याण पदाधिकारी सारण वैसे दिव्यांगजन, जो शिविर स्थल पर आने में असर्मथ हो, उनका आवेदन सभी आवश्यक कागजातों के साथ संबंधित पंचायत के विकास मित्र को प्राप्त करने हेतु निर्देशित करेंगे। जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र, सारण बुनियाद केन्द्र के MTV VAN के साथ अपने सभी तकनीकी कर्मियों को प्रत्येक शिविर में प्रतिनियुक्त करना एवं उपस्थिति सुनिश्चित कराना करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सारण शिविर में जाँच हेतु रोस्टरवार चिकित्सकों/ विशेषज्ञों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ प्राथमिक उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि से पूर्व रोस्टरवार प्रतिनियुक्त चिकित्सकों/विशेषज्ञों की सूची जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सारण को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सारण शिविर आयोजन से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन करते रहेंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी शिविर में विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से संबंधित थानों को अपने स्तर से निदेशित करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



