अनियंत्रित पिकअप वैन के टक्कर से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, परीजों में छाया मातम

सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा चट्टी पर छपरा -मांझी एन एच 19 पर अनियंत्रित पिकअप वैन ने बुधवार को एक आठ वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दिया जिससे बच्ची की घटा स्थल पर ही मौत हो गई।मृत मासूम बच्ची अपने ननिहाल में रहती थी। मृत आरोही कुमारी 8 वर्ष भगवान बाजार थाना क्षेत्र के निवासी मकसुदन राय की पुत्री बतायी जाती है। घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा – मांझी मुख्य सड़क एन एच 19 को एक घंटे तक जाय किया गया। थानाध्यक्ष और पुलिस बल ने समझा बुझाकर जाम ख़त्म कराया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया. घटना के बाद परिजनों का रों रों कर हाल बेहाल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



