सारण में STF ने अवैध हथियार सप्लायर गिरोह के सदस्य को 95 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले के भेल्दी थाना को विशेष कार्यबल बिहार (STF), पटना द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसके अनुसार एक अपराधी अवैध आग्नेयास्त्र लेकर कटसा बाजार से गरखा की दिशा में जा रहा था। सूचना मिलते ही भेल्दी थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की और अपराधी को पकड़ने हेतु थाना से प्रस्थान किया।
जब पुलिस टीम एनएच-722 के पास पहुंची, तो देखा कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस वाहन को देख कर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे ग्राम सरायबक्स स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। पकड़ने के बाद मोटरसाइकिल और व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें 15 जिन्दा कारतूस व्यक्ति के पास से बरामद हुए, वहीं मोटरसाइकिल से 80 जिन्दा कारतूस और 1,69,500 रुपये नकद मिले।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ये कारतूस वह बाहर से लाकर तौसिफ अंसारी उर्फ अप्पू को बेचता था। इसके बाद, आरोपी भैरव त्रिपाठी उर्फ रवि कुमार को गिरफ्तार कर भेल्दी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता:
- भैरव त्रिपाठी उर्फ रवि कुमार, पिता- जगत नारायण त्रिपाठी, निवासी-अहियारपुर, थाना-साहेबगंज, जिला-मुजफ्फरपुर।
अपराधिक इतिहास:
- ब्रह्मपुर थाना कांड सं0-86/15, धारा-120 (बी) ए/25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।
- ब्रह्मपुर थाना कांड सं0-72/12, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
- ब्रह्मपुर थाना कांड सं0-73/12, धारा-20/22 एनडीपीएस एक्ट।
- ब्रह्मपुर थाना कांड सं0-78/12, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।
- सदर थाना मुजफ्फरपुर कांड सं0-05/05, धारा-279/337/427 भा०द०वि०।
- मिठनपुरा थाना कांड सं0-147/15, धारा-143/323/333/337/338/353/307/120 (बी) भा०द०वि०।
जप्त सामान:
- 95 जिन्दा कारतूस
- नगद राशि 1,69,500 रुपये
- 01 मोटरसाइकिल
- 01 मोबाइल
टीम में शामिल पुलिस अधिकारी:
- थानाध्यक्ष भेल्दी थाना और थाना के अन्य कर्मी
- एसटीएफ टीम
पूर्वी बिहार में अपराधियों के खिलाफ STF और स्थानीय पुलिस की यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि अवैध हथियारों और अपराधी गिरोहों के खिलाफ बिहार पुलिस की मुहिम लगातार जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



