सारण की तृप्ति तान्या को मिला बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन पुरस्कार

छपरा: सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी की पुत्री व दसवीं कक्षा की छात्रा तृप्ति तान्या को बिहार बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के द्वारा 22 से 25 नवंबर तक पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित परीक्षा के उपरांत प्रदान किया गया.
यह सम्मान उन्हें पद्मश्री रविंद्र कुमार सिंह के हाथों प्रदान किया गया. बता दें कि तृप्ति तान्या छपरा सदर अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मी निरंजन कुमार सिंह एवं अंजू सिंह की पुत्री हैं. उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं और सर्वदा उसे प्रोत्साहित करती रहती है.
तृप्ति जिला स्तर पर चयनित होने के बाद पटना में आयोजित चार दिवसीय विज्ञान कांग्रेस में पार्टिसिपेट किया था. जहां उन्हें बिहार बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ पांच हजार एक सौ रुपए की पुरस्कार राशि भी दी गई.
उनकी इस सफलता के बाद माता-पिता एवं गुरुजनों में हर्ष व्याप्त है. वही उनकी सफलता पर लोग बधाई भी दे रहे हैं. तृप्ति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है. उसने बताया कि वह वैज्ञानिक बन कर देश की सेवा करना चाहती है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



