Chhapra News: रजिस्ट्री ऑफिस में अभिलेखों के रिकॉर्ड का किया जा रहा है सत्यापन, वर्ष 1938 तक का हुआ वैरीफिकेशन
दस्तावेजों में भूमि की श्रेणी निर्धारण के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्कोर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अवर निबंधक सहित सारण जिले के सभी निबंधन कार्यालयों के अवर निबंधक मौजूद रहे। बैठक में कंप्यूटराइज्ड निबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने तकनीकी के अधिकतम उपयोग पर बल दिया।
भूमि दस्तावेजों में तकनीक का समावेश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दस्तावेजों में भूमि की श्रेणी निर्धारण के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाए। विशेष रूप से जमीन की पहचान longitude और latitude के माध्यम से सुनिश्चित की जाए ताकि भूखंडों की सटीक स्थिति और श्रेणी का निर्धारण पारदर्शी ढंग से हो सके। जिला अवर निबंधक ने जानकारी दी कि पूर्व के निर्देशों के अनुरूप अब पक्षकारों द्वारा दस्तावेजों में longitude और latitude की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जा रही है और उसी आधार पर श्रेणी की जांच भी की जा रही है।
Chhapra News: छपरा में नया जेल का होगा निर्माण, डीएम ने किया चयनित भूमि का निरीक्षण |
अभिलेख सुरक्षा व सत्यापन पर जोर
बैठक में अभिलेखों की सुरक्षा एवं सत्यापन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बताया गया कि जिला निबंधन कार्यालय में रखे गए सभी जिल्दों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है और वर्ष 1938 तक के जिल्दों का सत्यापन लगभग पूर्ण हो चुका है। विशेष रूप से मशरक निबंधन कार्यालय ने अपने यहां की सभी जिल्दों का सत्यापन पूरा कर लिया है और इसकी सूची भी जिला कार्यालय को सौंप दी गई है।
Sherpur-Dighwara Six Lane Bridge: 3200 करोड़ की लागत से बन रहा बिहार का सबसे आधुनिक पुल |
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभिलेखागारों में सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यालयों के अभिलेखागारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
जनसुविधाओं के लिए निर्देश
जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी निबंधन कार्यालयों में वेटिंग रूम, स्वच्छ पेयजल, अलग काउंटर जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को सहज, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवा मिले, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।
Chhapra News: सारण में बालू घाटों की बंदोबस्ती अटकी, 50 घाटों की नहीं हुई निलामी |
स्कैनिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश
अभिलेखों की स्कैनिंग प्रक्रिया को और अधिक तेज करने के निर्देश भी सभी अवर निबंधकों को दिए गए। सभी कार्यालयों में यह कार्य चल रहा है, जिसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



