महापर्व छठ पूजा को लेकर छपरा कचहरी से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। छठ पूजा में ट्रेनों हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु 05041/05042 छपरा कचहरी-अमृतसर-छपरा कचहरी छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 21 एवं 25 नवम्बर,2023 को छपरा कचहरी से तथा 22 एवं 26 नवम्बर,2023 को अमृतसर से दो फेरों के लिये किया जायेगा । इस ट्रेन की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
05041 छपरा कचहरी-अमृतसर छठ पूजा विशेष गाड़ी 21 एवं 25 नवम्बर,2023 को छपरा कचहरी से 09.30 बजे प्रस्थान कर मसरख से 10.22 बजे, दिघवा दुबौली से 10.52 बजे, थावे से 12.20 बजे, पडरौना से 13.15 बजे, कप्तानगंज से 13.42 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलालाबाद से 15.10 बजे, बस्ती से 15.45 बजे, गोण्डा से 17.05 बजे, सीतापुर से 20.20 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 01.48 बजे तथा सहारनपुर से 05.10 बजे छूटकर अमृतसर 14.00 बजे पहुंचेगी ।
05042 अमृतसर-छपरा कचहरी छठ पूजा विशेष गाड़ी 22 एवं 26 नवम्बर,2023 को अमृतसर से 17.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सहारनपुर से 02.05 बजे, मुरादाबाद से 05.33 बजे, सीतापुर से 11.25 बजे, गोण्डा से 14.35 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, खलीलाबाद से 16.17 बजे, गोरखपुर से 16.50 बजे, कप्तानगंज से 17.35 बजे, पडरौना से 18.02 बजे, थावे से 19.20 बजे, दिघवा दुबौली से 20.35 बजे तथा मसरख से 21.12 बजे छूटकर छपरा कचहरी 22.00 बजे पहुंचेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



