महाराजगंज के इसुआपुर में तेजस्वी यादव ने आकाश कुमार सिंह के लिए माँगा वोट

इसुआपुर में इंडिया गठबंधन के द्वारा रैली का हुआ आयोजन.
छपरा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज इसुआपुर में चुनावी रैली कर महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के लिए वोट माँगा. उन्होंने कहा राहुल जी और लालू जी ने आकाश को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. आकाश कुमार सिंह के जीत के साथ महागठबंधन की मजबूत सरकार केंद्र में बनेगी. तेजस्वी यादव ने कहा की नरेंद्र मोदी विश्व का सबसे झूठा प्रधानमंत्री हैं. नफ़रत की राजनीति के सहारे भाजपा के लोग ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं.17 साल से बिहार और 10 साल से केंद्र में एन डी ए की सरकार हैं तरैया सहित महाराजगंज को एन डी ए ने विकास के लिए कोई परियोजना नहीं दी .
ये लोग बनावटी,मिलावटी और दिखावटी हैं . ये लोग सिर्फ मार्केटिंग करते हैं. प्रधानमंत्री काम की नहीं बेकार की बात करते हैं.इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनाने जा रही हैं .17 महीने के कार्यकाल में हमलोगों ने पाँच लाख लोगों को रोज़गार दिया. केंद्र में इंडिया अलायंस की सरकार बनने पर गरीब लोगों को दस किलों अनाज और बहनों को 8333प्रतिमाह दी जाएगी.शिक्षा और 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी.
वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी ने यह चुनाव बहुत ख़ास हैं. हमारा संविधान ख़तरे में हैं. देश के संविधान को बचाना होगा. बाबा साहब के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है. मोदी से अच्छे दिन और रोज़गार पर सवाल करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि.देश के प्रधानमंत्री जानता जैसे मालिक से झूठ बोलते हैं. यह सरकार जुमले वाली सरकार हैं. इस बार जुमले वाली सरकार को एक नंबर पर बटन दबाकर महाराजगंज से आकाश कुमार सिंह जीतकार बदल दीजिए.
इसुआपुर की रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार आकाश सिंह ने कहा कि देश में मोदी की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है, उन्होंने सभा में आए हुए लोगों से अपील किया की राहुल और तेजस्वी यादव का जो गारंटी है वो महिलाओं, यूवाओ और किसानों के साथ-साथ हर लोगो के लिए है। वही बीजेपी सांसद के 10 वर्षों के कार्यकाल में हुए काम पर सवाल खड़ा करते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट करने के लिए अपील किया।
इसुआपुर में इंडिया गठबंधन के द्वारा आयोजित रैली को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश साहनी, महाराजगंज कांग्रेस से प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह, सी एल पी लीडर शकील अहमद खान, हिसुआ विधायक नीतू सिंह,पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो, पूर्व विधायकमुंन्द्रिका प्रसाद यादव, इंशुआपुर प्रमुख जितेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रत्याशी तरैया मिथिलेश राय, पूर्व पार्षद गीता सागर, जिला अध्यक्ष राजद राजेश राय, अजय राय प्रधान महासचिव, चंदेश्वर राय पूर्व जिला पार्षद, उदय प्रताप सिंह, डॉ वकील राय राजकुमार राय, हरेंद्र सहनी, गप्पू राय, हीरालाल यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 28, 2026छपरासोनपुर में कांवड़ियों के लिए 8 मेडिकल कैंप, 150 शौचालय, चेंजिंग रूम, CCTV और हेल्प डेस्क की होगी सुविधा
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच



