छपरा
सारण में किशोरी की चाकू मारकर हत्या, खेत में मिला शव

छपरा। सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बजहिंया गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय अंजलि कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका का शव उनके घर से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही दरियापुर थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सोनपुर) मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक, सारण ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और मामले की गहराई से जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सोनपुर) के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 1, 2026Saran Crime News: फरार अभियुक्तों की अब खैर नहीं! 24 घंटे में 48 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
क़ृषिJune 1, 2026बिहार में शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 800 कृषि सखी करेंगी किसानों को जागरूक
छपराJune 1, 2026MLC प्रत्याशी डॉ राहुल राज की पहल से बढ़ी शिक्षकों की उम्मीद, शिक्षा मंत्री के सामने रखी बड़ी मांग
बिहारJune 1, 2026बिहार में शराबबंदी के बावजूद 16.5% लोग पी रहे शराब, सरकारी दावों पर उठे सवाल







