Anti Romeo: सोनपुर मेला में शरारती तत्वों की खैर नहीं, एंटी-रोमियो टीम तैनात
एसएसपी का कड़ा निर्देश—शरारती तत्वों पर जीरो टॉलरेंस

सोनपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 को सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध बनाने के लिए सारण पुलिस तैयारी में जुट गई है। मेला शुरू होने से पहले ही एसएसपी सारण डॉ. कुमार आशीष ने मेला परिसर और उससे जुड़े सभी संवेदनशील स्थानों का व्यापक निरीक्षण किया। भीड़ प्रबंधन से लेकर महिला सुरक्षा तक, हर बिंदु पर पुलिस की पैनी नजर दिखाई दी। खासकर एंटी रोमियो टीम की तैनाती को लेकर एसएसपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा से समझौता न हो।
अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मुख्य प्रवेश और निकास द्वार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, यातायात रूट, पार्किंग स्थल, घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, अस्थायी पुलिस लाइन और पूरे मेला परिधि का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेला अवधि में भीड़ के दबाव को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और हर पॉइंट पर तैनात कर्मी पूरी सतर्कता से अपनी ड्यूटी निभाएं।
उन्होंने अस्थायी पुलिस लाइन का निरीक्षण कर भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की। एसएसपी ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि मेला सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध हों।
एसएसपी का निर्देश
- एंटी रोमियो टीम हर समय एक्टिव रहे
- भीड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस की संख्या बढ़ाई जाए
- रात्रि गश्ती मजबूत हो
- संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग लगातार हो
- अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तुरंत सक्रिय हो सके
- यातायात डायवर्जन और एम्बुलेंस मूवमेंट बिना रुकावट के संचालित रहे
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सारण पुलिस का लक्ष्य है कि सोनपुर मेला-2025 देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और यादगार बने।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



